महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर लोहरौली गांव के सामने सोमवार की रात में बाइक सवार दो युवक पानी के टैंकर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बा निवासी अरशद अपनी बाइक पर कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम भोथियाही निवासी खुरशेद अली को साथ लेकर किसी कार्य से ठूठीबारी की तरफ गया हुआ था। रात में वापस आते समय इनकी बाइक सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...