महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को ड्रग विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच के लिए दस्तावेज के साथ कई दवाओं का सैम्पल साथ लिया। छापेमारी से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।सीओ सदर अंकुमर कुमार गौतम के साथ डीआई नवीन कुमार की टीम मंगलवार की शाम शहर के फरेंदा रोड स्थित जिला अस्पताल गेट के पास पहुंची। गेट के सामने संचालित मेडिकल स्टोर्स की जांच की। एक-एक कर सात मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। टीम ने मेडिकल स्टोर्स दवाओं की स्टाक की मिलान रजिस्टर से की। इसके साथ ही कई दवाओं की जांच के लिए सैम्पल लिया। कई मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर धीरे से खिसक लिए।डीआई ने बताया कि मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं का भंडारण और बि...