Maharajganj News: झमाझम बारिश से उफनाईं नदियां, वाल्मीकिनगर बैराज से डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक पार
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से जिले में हुई झमाझम बारिश और पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्रों के पानी से नदियों का जलस्तर तेजी से चढ़ने लगा है। शुक्रवार की शाम पांच बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 29 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। मौसम विभाग व प्रशासन ने जिले में आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए नदी-नालों से दूरी बनाने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह eight बजे तक जिले में 53 मिमी व बी-गैप क्षेत्र में 79 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर नदियों के जलस्तर और डिस्चार्ज में भारी उछाल आया है। वाल्मीकिनगर बैराज का डिस्चार्ज गुरुवार को जहां 56 हजार क्यूसेक थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.