महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला कारागार से रिहाई के बाद अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) करने के लिए करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जेल से रिहाई के बाद उसे पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच ठहराया गया है। महराजगंज पुलिस अमेरिकी दूतावास से पत्राचार कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमेरिकी नागरिक की वतन वापसी का रास्ता साफ होगा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: रिहाई के बाद अमेरिकी नागरिक को देश से निकालने की प्रक्रिया तेज डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जानकारी के अनुसार अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन अवैध रूप से या बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आया था। इसके बाद फरेंदा थाना...