महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर मंडल में जननी सुरक्षा योजना का प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान करने में महराजगंज जिला बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि गोरखपुर 63 फीसदी महिलाओं का भुगतान कर सबसे पीछे है। बेहतर उपलब्धि पर सीएमओ ने जिला व सीएचसी प्रशासन की हौसला आफजाई की है। यह भी पढ़ें- कोख में पल रही बेटियों को चाहिए सुरक्षा का बंधन, कई प्रखंडों में संख्या औसत से भी कममहिलाओं के प्रसव संख्या महराजगंज जिले के सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल से 26 अगस्त 2026 तक कुल दस हजार 526 महिलाओं ने प्रसव कराया है। इनमें से 8657 महिलाओं का जननी सुरक्षा योजना प्रोत्साहन धनराशि जारी किया है, जो 82.39 फीसदी है। जबकि देवरिया ने 12 हजार 519 में नौ हजार 150 का भुगतान किया है,जो 73.09 फीसदी महिलाओं का योजन...