महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण के मामले में नया मोड़ आया है। करीब छह माह पहले बिहार के मोतिहारी जिले स्थित अपनी बड़ी बहन की ससुराल से लापता हुई किशोरी के मामले में कोल्हुई पुलिस द्वारा दर्ज कर भेजी गई जीरो एफआईआर पर बिहार पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसकी वजह से डीजीपी के आदेश पर अब कोल्हुई पुलिस खुद मामले में सक्रिय होकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

किशोरी का लापता होना कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की किशोरी छह माह पूर्व अपनी बड़ी बहन की बिहार के मोतिहारी क्षेत्र स्थित ससुराल गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। प्रकरण में पहले कोल्हुई पुलिस ने जीरो ए...