महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के निकाय वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बहुत जल्द बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रहे केबिल के मकड़जाल से राहत मिलेगी। विभाग मानक के हिसाब से पोल व तार लगाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

जिले में नगर निकायों की स्थिति जिले में 11 नगर निकाएं हैं। इनमें चार नई नगर निकाय हैं। इन नगर निकायों के अधिकांश आबादी में मानक के हिसाब से बिजली पोल व तार की सुविधा नही है। ऐसे में उपभोक्ता 50 मीटर से लेकर 200-200 मीटर केबिल दौड़ाकर लोग घर रोशन कर रहे हैं। बांस-बल्लियों के सहारे केबिल के मकड़जाल से हर समय बिजली हादसा होने की आशंका बनी है। इतना ही नही केबिल के मकड़जाल में स्पार्किंग से वार्डवासी भयभीत है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग पहल की है। बिजनेस प्लान के तहत नगर ...