महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि संबंधी प्रकरण, अधिवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र, राजस्व वाद (धारा-24 एवं 34), एंटी भू-माफिया अभियान, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा योजना, राजस्व वसूली, स्वामित्व योजना, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प एवं आईजीआरएस सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले की रैंकिंग किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।जिलाधिका...