महाराजगंज, नवम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कटहरी में भाजपा के जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों एवं युवाओं को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जागरूक किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और अभियान से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर लोगों को एसएसआर के महत्व और उससे संबंधित जरूरी जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडेय ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, दीपक चौधरी, बैजनाथ सिंह, गौरव दुबे, पुनीत शर्मा, मिथिलेश कुमार, मनीष मिश्रा, राहिल अंसारी, विक्की पासवान एवं मोनू पां...