Maharajganj News: जिम में पानी पीने को लेकर विवाद, बाहर निकलते ही भिड़े युवक
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली चौराहे स्थित एक जिम सेंटर में पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाहर निकलते ही मारपीट में बदल गया। जंगल गुलरिहा और अड्डा बाजार के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जंगल गुलरिहा निवासी एक युवक के सिर पर कड़े से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर एक युवक को पकड़ के शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.