Maharajganj News: जाम नाली को पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया, जलभराव से राहत
महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लाक के चिउटहां में लंबे समय से जाम पड़ी नालियों की समस्या गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में दूर कराई गई। प्रधान-प्रशासक प्रेमशंकर गुप्ता की पहल पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे की नालियों की सफाई कराई गई।बरसात के दिनों में नालियों के जाम होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था और कई घरों में पानी घुसने लगता था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि चिउटहां पुलिस चौकी परिसर में भी वर्षा का पानी भर जाता था, जिससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रधान ने बताया कि अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से नालियों में जमा मिट्टी, कूड़ा-कचरा और अवरोध हटाए गए, जिससे पानी का बहाव सुचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.