Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जमीन दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में भिटौली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भिटौली बाजार निवासी विनोद उर्फ बैजनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने बरियारपुर निवासी शाहिद सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने तीन अप्रैल 2024 को जमीन दिलाने का झांसा देकर पूर्वांचल बैंक भिटौली स्थित उनके खाते से अपने खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.