महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-सह प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल जोन अभिषेक दत्त ने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा था कि भाजपा का बटन दबाओ महंगाई कम होगी, लेकिन यहां तो उल्टा हुआ। जितनी बार भाजपा का बटन दबा, उतनी बार महंगाई दोगुनी हुई। वे लक्ष्मीपुर के अमहवा चौराहे पर मछुआरा, निषाद व मल्लाह संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दो बार भाजपा के बटन दबाने पर गैस 425 से एक हजार पार हो गया। अगर तीसरी बार दबाया तो 1500 के पार कीमत होगी। चीनी 35 से 70 हो गई है, अगर तीसरी बार दबाया तो चीनी 100 के पार हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई कम करनी है तो कांग्रेस वाले...