महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवजातों में जन्मजात बीमारी की पहचान करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई।डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह की उपस्थिति में ट्रेनर डॉ. प्रज्ञानंद सागर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आशाओं को जन्मजात बीमारी (विकृति) को दिखाने के साथ उसकी पहचान कर रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि तत्काल इलाज देकर नवजात को जन्मजात बीमारी से ठीक किया जा सकता है। कार्यशाला में शहरी रेखा, मंजू, नीलत, नंदनी और सुजीत सहित सभी आशा शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...