Maharajganj News: जंगल से निकले तेंदुए ने बाइक सवार पिता-पुत्र पर किया हमला
महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के पास बुधवार की रात आठ बजे जंगल से निकले तेंदुए ने बाइक सवार पिता-पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। बाइक पर बुजुर्ग पीछे बैठा था और उसका बेटा बाइक चला रहा था। इस दौरान बुजुर्ग का दाहिना हाथ और दाहिना पैर जख्मी हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
घटना का विवरण निचलौल रेंज के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी रामप्रीत यादव अपने बेटे पंकज की बाइक पर पीछे बैठेकर निचलौल से घर जा रहा था। इनकी बाइक जैसे ही लेदी फार्म के आगे ढेसो पुल के नजदीक पहुंची कि इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने पीछे से रामप्रीत पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसका दाहिना हाथ और दाहिना पैर जख्मी कर दिया। इस दौरान पिता-पुत्र बाइक से गिर गए। इनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.