Maharajganj News: छितौनी घाट पर मां के साथ स्नान करने गए किशोर की डूबकर मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी देवियापुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर की शनिवार को नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने काफी प्रयास कर उसे नदी से बाहर निकाला और सीएचसी सिसवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेसरारी देवियापुर निवासी बबलू सिंह का इकलौता पुत्र कृष्णा शनिवार दोपहर जिवित्पुत्रिका पर्व पर अपनी मां मीना के साथ छितौनी घाट पर नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबता देख मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग नदी में उतर गए। किशोर की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद लोगों ने कृष्णा को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी सिसवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.