महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ निवासी एक युवक की गोंडा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। हरपुर महंथ निवासी मेराज अली (18) बीते 15 दिन पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई गया था। चेन्नई में अभी वह 10 दिन ही काम किया था कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इलाज के बाद बुधवार शाम लगभग 5.00 बजे चेन्नई से ट्रेन पड़कर गांव के ही एक युवक के साथ घर के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार को लगभग 3.00 बजे ट्रेन यूपी के गोंडा में पहुंची। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन के गेट पर हवा के लिए हैंडल पकड़कर खड़ा था कि गोंडा देहात थाना क्षेत्र के भूलभुलिया के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया। काफी देर तक घायल अवस्था में वहां पड़ा रहा। स्टेशन अधीक्षक ने...