महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के देवघट्टी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही 2027 विधानसभा के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत आज विधानसभा के प्रति बूथ पर बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी है। यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि जिन महिलाओं का नाम सूची से काट दिया गया है, आने वाले अभियान में उनका नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए कांग्रेस एक अभियान चलाएगी। पूर्व प्रदेश महासचिव ...