महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल नगर पंचायत में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी रिश्ते की चाची को लेकर फरार हो गया। परिजनों की तलाश के बाद रविवार को दोनों को अयोध्या से बरामद कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, जबकि प्रेमी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।परतावल चौकी पहुंचे नगर पंचायत परतावल निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब छह महीने पहले नेपाल की एक युवती से हुई थी। शादी के लगभग एक महीने बाद ही युवक रोजी-रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरू चला गया। इस दौरान विवाहिता की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले पति के रिश्ते के भतीजे से बढ़ गईं। करीब दस दिन पहले दोनों घर से चले गए। घटना की जानकारी होने पर पति घर लौटा और दोन...