Maharajganj News: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शुरू हुई नाली की सफाई
महाराजगंज, सितम्बर 3 -- Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पंचायत प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। बुधवार को ठूठीबारी के कालीगंज मोहल्ले और शिव मंदिर के समीप से नाली की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। नालियों की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।कई दिनों से नालियां जाम होने के कारण बारिश होते ही गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बहने लगता था। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत और बढ़ते आक्रोश के बाद पंचायत स्तर से नाली सफाई का कार्य शुरू कराया गया। ठूठीबारी प्रधान-प्रशासक अजय कुमार उर्फ अजीत कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.