Maharajganj News: गोरखपुर से कुशीनगर जा रही पिकअप बेकाबू होकर पलटी, बाल-बाल बचे सवार
महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: श्यामदेउरवा, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती में गुरुवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। रात लगभग 12 बजे घटना हुई। पिकअप में किराने का सामान लदा हुआ था। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को कोई चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह पिकअप गोरखपुर से किराना का सामान लेकर कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जा रही थी। पिकअप चालक की पहचान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी मन्नू खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। गाड़ी में उसके साथ देवरिया बाबू रामकोला निवासी सुभाष (35 वर्ष) कुशवाहा भी मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.