महाराजगंज, अगस्त 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज पुलिस ने एक महिला गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गैंगेस्टर एक्ट में वह वांटेड थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित चोर गिरोह की गैंग लीडर है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला गैंगेस्टर को न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर मंजू पत्नी विजय बहादुर को दबोच लिया। महिला गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र स्थित आराजी मतौनी, कुसुमी बाजार की रहने वाली है।

चोरी की घटनाएं भी...