Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन (22) निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोधवल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद की टीम ने सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में मुअसं 278/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(2)/3(1) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.