महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: ​कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल रेंज के ग्राम गुरली में रविवार को जंगल से भटककर आए एक तेंदुए ने तीन कुत्तों का शिकार कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। सूचना पर पहुंचे वन दारोगा ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए जागरूक किया।

जंगल में तेंदुए की दहशत गांव में एक बार फिर जंगली जानवर की मौजूदगी से सनसनी मच गई। इस गांव में भोर में आए जंगली जानवर ने आवारा कुत्ते को अपना निवाला बना लिया, जिससे इलाके के ग्रामीणों में भय है। ​ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात में भी इस जानवर ने गांव के दो आवारा कुत्तों पर हमला कर उन्हें मार डाला था। रात में आहट सुनकर जब गांव के गौरव दुबे, अमरजीत सिंह, परदेसी, हरी लाल राजभर, लखन और सुरजीत सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तो जानवर...