Maharajganj News: गुम हुआ मोबाइल तो टूट गई उम्मीद, ढूंढकर पुलिस ने लौटाया
महाराजगंज, सितम्बर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को महराजगंज पुलिस ने बड़ी राहत दी। करीब 27 लाख के 110 गुम मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस कार्यालय में वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी निगरानी की मदद से इन मोबाइल की तलाश की। पिछले छह माह में 628 गुम मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मोबाइल के आईएमईआई नंबर पर ट्रैकिंग एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैकिंग की। सीईआईआर पोर्टल के साथ तकनीकी विश्लेषण व अन्य संसाधनों की मदद से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइलों को तलाशा गया। छह माह म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.