Maharajganj News: गिरहिया और शीतलापुर के बीच गन्ने के खेत में दो तेंदुए दिखे, दहशत
महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के ग्राम शीतलापुर और गिरहिया बरगद टोला के बीच गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक साथ दो तेंदुए को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहगीरों और बच्चों को घर से निकलने से सचेत कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण भयभीत हैं।निचलौल रेंज के जंगल से सटे गांवों में इधर दो सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। कभी ढेसो पुल के पास तो कभी शीतलापुर गांव के पास तो कभी लेदी फार्म के पास तेंदुए को देखे जाने से ग्रामीण और राहगीर डरे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को शीतलापुर और गिरहिया गांव के बरगद टोला के बीच गन्ने के खेत में एक तेंदुए को सोया हुआ और दूसरे को खेत में टहलते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद बदहवास हुए ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.