Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ निकली रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के नेहरू नगर में श्रीश्री विद्यार्थी रामलीला समिति की ओर से आयोजित श्रीश्री रुद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धा व भक्ति का माहौल देखने को मिला। महायज्ञ के उपलक्ष्य में प्राचीन बउरहवा बाबा स्थान से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व वार्डवासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह व आस्था का संगम नजर आया। कलश यात्रा पिपरदेउरा, नेहरू नगर, गांधी नगर व साहूजी नगर से होते हुए जलकल रोड व कोतवाली मार्ग से मऊपाकड़ स्थित छठ घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने जल ग्रहण किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी निठुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.