महाराजगंज, नवम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने गांधी नगर में राजकुमार यादव के घर से रामगीत के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मार्ग की सड़क काफी समय से जर्जर थी। वहीं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन व जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से सड़क व नाली निर्माण की पहल की गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली सहित सभी...