महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज के ग्राम बैदौली के टोला छोटकीबारी में शुक्रवार को गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। बकरी चरा रही महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। इस दौरान तेंदुए के हमले से बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस गांव की निवासी सुनीता देवी पत्नी शंभू ने बताया कि वह अपनी बकरियों को नहर की तरफ चराने के बाद घर लौट रही थीं। इस दौरान रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक झपट्टा मारकर एक बकरी को दबोच लिया। तेंदुआ बकरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंद...