महाराजगंज, सितम्बर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। गन्ने की खेती में अब महराजगंज के किसान भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। जिले में जहां एक हेक्टेयर में गन्ने का औसत उत्पादन करीब 705 कुंतल है, वहीं सिसवा क्षेत्र के दर्जनभर प्रगतिशील किसान इसी रकबे से 1200 से 1400 कुंतल तक गन्ना पैदा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन किसानों ने किसी बड़े बदलाव के बजाय खेती के तौर-तरीकों में छोटे-छोटे प्रयोग कर उत्पादन को लगभग दोगुना कर दिया है।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह सिसवा क्षेत्र के किसान अब गन्ने की खेती को केवल परंपरागत तरीके से करने के बजाय कृषि वैज्ञानिकों की सलाह और नई तकनीक का सहारा ले रहे हैं। गन्ने की अच्छी प्रजाति के चयन से लेकर बीज की गुणवत्ता, खाद के संतुलित इस्तेमाल, सिंचाई और खेत की तैयारी ...