Maharajganj News: गंडक में पानी का बढ़ा डिस्चार्ज, रोहिन-महाव के जलस्तर में गिरावट
महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल और जिले के पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से डिस्चार्ज में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार शाम 4 बजे गंडक बैराज से 1 लाख 26 हजार 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। सुबह 8 बजे 1 लाख 16 हजार 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ था। आठ घंटे में 10 हजार क्यूसेक पानी बढ़ा है। रोहिन और महाव नाले सहित अन्य पहाड़ी नदियों के जलस्तर में गिरावट आने से निचले इलाकों के ग्रामीणों को राहत मिली है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले में सुबह आठ बजे तक 6.5 मिमी और बी-गैप क्षेत्र में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिगौली बांध पर राप्ती नदी का जलस्तर सुबह के 76.74 मीटर से बढ़कर शाम को 76.90 मीटर पहुंच गया है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.