Maharajganj News: खेम पिपरा में सात करोड़ से बनने वाले बिजली उपकेन्द्र की रखी गई आधारशिला
महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्राम खेम पिपरा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने 6 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की विधिवत पूजन-अर्चन कर आधारशिला रखी। इस उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर होगी और लो वोल्टेज व कटौती से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मजबूत बुनियादी सुविधाओं का होना आवश्यक है। बिजली आज केवल घरेलू जरूरत नहीं, बल्कि कृषि, शिक्षा, व्यापार और रोजगार का भी प्रमुख आधार है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.