महाराजगंज, अगस्त 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग स्थित इमिलिया के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 52 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया है। मृत शख्स अपने खेत से मजदूरों को काम पर लगाकर घर लौट रहा था। हादसे में मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इमिलिया निवासी नाथूलाल शर्मा (52) मंगलवार को खेत में निराई के लिए मजदूर लगाया था। मजदूरों को खेत में काम पर लगाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह खेत से मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था कि इसी दौरान परतावल-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर सामन...