महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल-पुरैना मुख्य मार्ग पर स्थित चर्चित खूनी पुलिया पर शनिवार सुबह एक बार फिर हादसा होते-होते बच गया। लखनऊ से आम लेकर निचलौल जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गई। चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर सड़क चौड़ी है, लेकिन पुलिया के पास अचानक मार्ग संकरा हो जाने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिया का चौड़ीकरण कर नई पुलिया के निर्माण की मांग दोहराई है। वहीं नहर विभाग का कहना है कि नई पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए...