महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रट सभागार में जनपदस्तरीय खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद के हर खाद्य प्रतिष्ठान का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं लाइसेंस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेले से पहले घोरमारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारीबच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विश...