महाराजगंज, नवम्बर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के मौके पर शनिवार की शाम को व्रती महिलाओं ने गुड़ की खीर और रोटी का भोग लगाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। खरना के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: गुड़ की खीर खाकर शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जल व्रतखरना के बाद निर्जला व्रत शुरू शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूरे दिन तक उपवास शुरू कर दिया। व्रती महिलाओं ने शाम को स्नान के बाद भगवान सूर्य और छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करने के बाद और परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों में भी वितरित किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू ह...