महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली निवासी 35 वर्षीय कारपेंटर दिनेश प्रजापति की लाश शुक्रवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटकती मिली। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। चर्चाओं के मुताबिक गुरुवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद वह अपने कमरे में गया और शुक्रवार की सुबह फंदे से उसकी लाश लटकते मिली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: फंदे से लटकी मिली कारपेंटर की लाश, मची सनसनीपरिजनों का कथन परिजनों के अनुसार पत्नी से कहासुनी की बात से नाराज होकर दिनेश ने ऐसा कदम उठाया है। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया, जबकि पत्नी तीनों नाबालिग बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई थी। शु...