Maharajganj News: कोल्हुई एसओ निलंबित, अभय नारायण बने नए थानाध्यक्ष
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर पुरंदरपुर थाने में तैनात एसआई अभय नारायण सिंह को कोल्हुई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय नारायण इसके पहले परसामलिक थाने के एसओ रह चुके हैं। एसओ कोल्हुई आलोक कुमार सिंह के निलंबन की कार्रवाई की आधिकारिक वजह भले ही स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि बीते बुधवार की रात पिपरा-परसौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि निवर्तमान थानाध्यक्ष स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण नहीं बना सके, जिससे मौके पर तनाव बढ़ा और सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालात बिगड़ने पर सीओ फरेंदा, सीओ निचलौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.