Maharajganj News: कोबरा निकलने से ग्रामीणों में दहशत, मशक्कत के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका
महाराजगंज, सितम्बर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कटहरी खुर्द स्थित शुक्रवार वाली बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स के घर में अचानक जहरीला सांप घुस आया। इस घटना के बाद से ही परिजनों सहित पूरे गांव के लोग खौफ में हैं। रात नौ बजे सोनू अंसारी के परिवार के लोग घर के सामने बैठे हुए थे। इस दौरान नालियों के रास्ते जहरीला सांप मकान में दाखिल हो गया। सांप को देखते ही घर वालों के होश उड़ गए और वे चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने सर्प रक्षक (रेस्क्यू) टीम को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.