महाराजगंज, सितम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी संभाल रहे कोटेदारों के लिए सरकार का लाभांश बढ़ाने का फैसला राहत लेकर आया है। लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसे 90 से 125 रुपये किए जाने पर बुधवार को जिले भर के कोटेदारों ने खुशी जताई। जिलाध्यक्ष पौहारी शरन के नेतृत्व में कोटेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व खाद्य/रसद मंत्री को धन्यवाद पत्र भेजकर आभार जताया। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़ा, महराजगंज में कलक्ट्रेट पहुंच कर जताई खुशी सरकारी निर्णय का स्वागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब, जरूरतमंद व पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेता सरकार एवं लाभार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ला...