महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के ग्राम कोटिया व पकड़ियार विशुनपुर के बीच धूस पर सागौन की बाग और झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने मंगलवार की देर शाम एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है।कोटिया निवासी हरिहर भारती की बकरी को शिकार बनाने के बाद तेंदुआ आबादी के करीब देखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, झाड़ियों से तेंदुए की दहाड़ सुनकर लोग डर के मारे अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। करीब छह माह पूर्व भी यह तेंदुआ इस इलाके में सक्रिय था। तब वह एक मुर्गी फार्म के आसपास कुत्तों और मुर्गियों के शिकार की तलाश में मंडराता रहता था। यह भी पढ़ें- Hapur News: आबादी के निकट घूम रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत उस दौरान फार्म के रखवालों ने रात-रात भर जागकर अपनी ...