Maharajganj News: केबल फॉल्ट से शहर के कई वार्डों की बिजली गुल
महाराजगंज, अगस्त 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस के बीच मंगलवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। 132 केवीए बैकुंठपुर सब-स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के बाद 33 केवी केबल में अचानक फॉल्ट आ गया। इसके चलते दोपहर बाद महराजगंज फीडर से जुड़े शहर के कई प्रमुख वार्डों व दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। देर शाम तक केबल दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का काम जारी रहा। रात को बिजली सप्लाई शुरू हुई तो आधी रात बाद फिर फाल्ट के कारण बिजली कट गई। बुधवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश होती रही। बैकुंठपुर स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से बैकुंठपुर, आनंदनगर, धनेवा-धनेई व हरपुर तिवारी समेत 33/11 केवीए के चार उपकेंद्र जुड़े हैं। इन्हीं उपकेंद्रों के जरिए नगर व आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.