महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज के सक्सेनानगर वार्ड में निर्माणाधीन सड़क कीचड़ से सन गई है। इससे वार्डवासियों के साथ मरीजों की सांसत हो गई है। कीचड़ से सनी सड़क से पैदल कौन कहे वाहन से जाना मुश्किल हो गया है। इससे विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर पहुंचने वाले मरीजों संग तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ आलोक कुमार ने बताया कि संबंधित को जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...