Maharajganj News: कीचड़ से सना मुख्य मार्ग, स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम मुजहना बुजुर्ग में मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खुली नाली और बरसात के पानी के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ से पट गई है। ऐसे में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना इसी मार्ग से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। करीब चार हजार की आबादी वाले मुजहना बुजुर्ग से होकर सिंदुरिया जाने वाला यह प्रमुख मार्ग बरसात के दिनों में बदहाल हो जाता है। खुली नाली बारिश के दौरान ओवरफ्लो हो जाती है, जिससे नाली का गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर फैल जाता है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.