महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किसान डिग्री कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत निचलौल की सीमा में दामोदरी पोखरा के पास किसान डिग्री कॉलेज के नाम से तकरीबन दो एकड़ भूमि पचास वर्षों से खाली पड़ी हुई है। इस भूमि पर किसान डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए सन 1976 में तत्कालीन केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री सुखदेव प्रसाद ने शिलान्यास किया था। इसको लेकर जन प्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।इसके चलते निचलौल क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों में महंगी फीस देकर शिक्षा ...