महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत है। कृषि विभाग ने किसानों को अनुदान पर गेहूं का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के राजकीय कृषि बीज गोदामों पर पहली खेप में 1050 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच गया है। अनुदान पर बीज का लाभ केवल कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को ही मिलेगा अनुदान पर बीज गेहूं की विभिन्न किस्में उपलब्ध कृषि विभाग की ओर से किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गेहूं की विभिन्न किस्मों के बीज मंगाए गए हैं। इनमें डीबीडब्ल्यू-296, डीबीडब्ल्यू-222, डीबीडब्ल्यू-187, एचडी-3406 और डीबीडब्ल्यू-327 जैसी किस्में शामिल हैं। पहली खे...