महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़िता की मां सीओ बसंत कुमार सिंह से मिलकर शिकायती पत्र सौंपी। आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप पीड़िता की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। आरोपी युवक लगातार धमकी दे रहा था कि यदि किशोरी ने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा और पूरे परिवार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंग...