महाराजगंज, नवम्बर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोविंद साहनी को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट विनोद कुमार ने दोष सिद्ध करार दिया है। उन्होंने आरोपी को आजीवन कारावास तथा 65 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की बहन ने थाना बृजमनगंज में तहरीर दी कि उसकी किशोरी बहन 14 फरवरी-2023 को अपने मामा के घर से वापस अपने घर आ रही थी कि रास्ते में गोविंद साहनी ने रोक कर उसे जबरदस्ती सरसों के खेत में उठा ले गया। उसका मुंह दबा कर उसका कपड़ा फाड़ डाला तथा जबरदस्ती दुष्कर्म किया। रक्तस्राव के बाद किशोरी रोती चिल्लाती घर आकर अपनी बहन को सारी घटनाक्रम बतायी। पीड़िता अनुसूचित जाति की है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर थाना बृजम...