महाराजगंज, जुलाई 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर स्थित महराजगंज इंटर कालेज में परिसर में शुक्रवार को बैठकर पढ़ रहीं चार छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ गई। इन सभी छात्राओं को जिला अस्प्ताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हुआ। दो घंटे बाद इन छात्राओं को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।बिगड़ती हालत की सूचना सदर क्षेत्र के कटहरा की सुमन महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज में कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार को कक्षा में पढ़ते समय उसे घबराहट के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कालेज प्रशासन एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अपने वाहन से सुमन को जिला अस्पताल भेजा। सुमन की हालत खराब देख कालेज परिसर में एक साथ बैठकर अध्ययन कर रही चिउरहा निवासी कक्षा नौ की छ...