महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज लेखपालों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। शनिवार को श्यामदेउरवा व सदर कोतवाली सहित अन्य थानों में समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों-सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 17 अक्तूबर से प्रदेश भर में संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इससे पहले लेखपाल ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर चुके हैं। सदर तहसील अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि लेखपालों से राजस्व प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के काम भी कराए जा रहे हैं, लेकिन इसके अनुरूप वेतनमान व सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। संघ ने 28 सौ रुपये ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, आठ साल से लंबित अंतर्मंड...